गभाना के किसान ओंकार सिंह के पुत्र दुष्यंत कुमार सिंह ने भारतीय सेना में मेजर का पद हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। दुष्यंत का सफर आसान नहीं रहा। एयरफोर्स की परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल में अनफिट करार दिए जाने से लेकर गंभीर चोटों तक, हर चुनौती के सामने उन्होंने हार नहीं मानी। इलाज, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने फोर्स में जगह बनाई।