मंदसौर: सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से मंडी में किसानों के वाहनों पर रेडियम की पट्टी लगाई।
मंदसौर सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत कलेक्टर अदिती गर्ग ने रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कृषि उपज मंडी मंदसौर में पहुंचकर किसानों के ट्रैक्टर, ट्राली, पिकअप वाहनों पर रेडियम की पट्टी लगाई तथा किसानों को भी रेडियम की पट्टी लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी किसान अपने-अपने वाहनों पर स्व प्रेरणा से भी रेडियम की पट्टी लगाए।