लापुंग: मालगो गांव के रुंदु टोगरी में महिला को भालू ने किया घायल
Lapung, Ranchi | Oct 11, 2024 लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो गांव के रुंदु टोंगरी में बैल और बकरी चराने के दौरान एक जंगली भालू ने हमला कर मालगो निवासी 60 वर्षीया चेरंगी देवी पति टेमन साहु को बुरी तरह घायल कर दिया। चेरंगी देवी के हल्ला गुल्ला करने से आसपास मवेशियों को चराने वाले चरवाहों ने मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचायी। गांव वालों ने स्वास्थ्य सहिया लीलावती देवी की मदद से सामुदायिक स्