बंदगांव प्रखंड की खैरूडीह गांव स्थित खलिहान में बुधवार दिन के लगभग दो आग लग गई। इस घटना में खैरूडीह गांव निवासी गांधी महतो के खलिहान में रखे धान जल गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय द्वारा लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पीड़ित गांधी महतो व उसके परिजनों ने बताया कि आग लगी की घटना में लगभग दो लाख रुपए के धान जलकर नष्ट हो गए।