जयसिंहपुर: गोशैसिंहपुर निवासी व्यक्ति की घर की लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोशैसिंगपुर बाजार निवासी बबलू जायसवाल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सोहरी जायसवाल अपने घर की लाइट सोमवार को दिन में लगभग 1:00 बजे ठीक कर रहे थे कि इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर गए जहां पर घर वालों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने,, मृत्यु घोषित कर दिया