बड़ा मलेहरा: ट्रक की छाया में सोए व्यक्ति की ट्रक से कुचलने से हुई मौत। पुलिस जांच में जुटी शिवपुरी गांव की घटना
थाना बड़ा मलहेरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई से ग्वालियर जा रहा ट्रक गाड़ी नम्बर MP 07 HB 3705 का ड्राइवर सागर से चलकर ग्राम शिवपुरी पर ढाबा पर खाना बनाने के लिए रुक गया।इसी मध्य एक लावारिस घूम रहा व्यक्ति ट्रक की छाया में सो गया। ड्राइवर अज्ञानतावश गाड़ी लेकर आगे बढ़ा तो कुछ दूरी पर पास में खड़े कुछ लोगो ने उसे इस घटना से अवगत किया।