मंदसौर: भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी को हटाकर किया गया लाइन अटैच, गांव आंकी में महिला से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने भानपुरा थाना के भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी मूलचंद धाकड़ को हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। इनकी जगह भानपुरा थाने के एसआई सुनील जाटव को चौकी प्रभारी बनाया गया है।भैंसोदामंडी चौकी के अंतर्गत गांव आंकी में शौच के लिए गई महिला से छेड़छाड़ के मामले में आक्रोशित लोगों ने गांव के ही युवक को घेरकर कपड़े फाड़ते हुए मुंह काला कर दिया था।