पोकरण: वार्ड नंबर 7 में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहे एक युवक को पोकरण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर किया गिरफ्तार
पुलिस ने वार्ड नंबर 7 में लड़ाई झगड़ा कर उत्पादन मचा रहे एक युवक को शांति व्यवस्था भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि दूरभाष पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 7 में सलीम पुत्र इकबाल लोगों से लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है । पुलिस ने वहां पहुंचकर युवक को समझाया लेकिन नहीं मानने पर सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार किया।