ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव में निर्माणाधीन निजी विद्यालय में काम करते समय मजदूर गिरकर घायल हो गया।जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अरखा गांव निवासी राजाराम मजदूरी का काम करता है।शनिवार को वो गाँव में एक निजी विद्यालय भवन के कक्ष की छत पर काम करते समय सन्तुलन बिगड़ने के कारण गिरकर घायल हो गया।जिसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।