कन्नौज: सदर कोतवाली पुलिस ने 2 गौवंश तस्करों को किया गिरफ्तार।
सदर क्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कोतवाली पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को पकड़ा है। दोनों गोवंश तस्कर शहर के ही रहने वाले हैं। गोवंशों को एक गाड़ी के माध्यम से गौकशी के लिए ले जाया जा रहा था। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शाहिद और वसीम को गोवंशों के साथ गिरफ्तार किया है।