इंदौर: राजवाड़ा में कल होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने तैयारियों का लिया जायज़ा
Indore, Indore | May 19, 2025 इंदौर में आगामी 20 मई को ऐतिहासिक राजवाड़ा महल में होने वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिसमें आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने राजवाड़ा पहुंचकर बैठक स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें मंत्री और महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।