महू के ग्राम कलारिया की गंभीर नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियाँ मरीं
महू तहसील के ग्राम कलारिया में स्थित गंभीर नदी में दूषित पानी की वजह से सैकड़ो मछलियों की मौत हो रही है इसका वीडियो मंगलवार 3:00 बजे वायरल हुआ है ग्रामीणों ने बताया है कि पीतमपुर फैक्ट्री का गंदा पानी गंभीर नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे मछलियों की मौत हो रही है तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैकड़ो की संख्या में मछलियां मरी हुई पानी में दिख रही है