मंदसौर: विधानसभा क्षेत्र के 9 सड़कों के निर्माण का पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सीएम को सौप मांग पत्र भोपाल में
मंदसौर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भोपाल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की, आपने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की 9 प्रमुख ग्रामीण सड़कों को मंडी बोर्ड निधि या लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्वीकृत कर निर्माण किए जाने का निवेदन किया और इस संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा,