मॉडल टाउन: उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में स्थित गुड़ मंडी की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी प्राप्त होते ही एक दर्जन भर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।