कटनी नगर: कटनी के सुनारखेड़ा गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप
जिले के ढीमरखेड़ा ब्लॉक के सुनारखेड़ा गांव में उल्टी-दस्तका प्रकोप बढ़ने के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आगया है। स्थिति के नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन नेचिकित्सा टीम को गांव भेजा है।रविवार को भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर नजर रखी गई। गांवके एक 11 वर्षीय बालक अरुण कोल को जिला अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।