उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर मजगवां गांव में बीते गुरुवार को शाम तकरीबन 7:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल सड़क पर जा रही अधेड़ महिला कमला पत्नी रामनाथ की दर्दनाक मौत हो गई,आज शुक्रवार को सुबह तकरीबन 11:30 उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस मृतक अधेड़ महिला के परिजन पहुंचे हैं और बेटे ने इस पूरे मामले में जानकारी दी है