झालरापाटन: कनवाड़ा में दीवार गिरने से मजदूर गंभीर घायल, खान में काम करते समय हुआ हादसा, कोटा रेफर
झालरापाटन के कनवाड़ा गांव में बुधवार रात खान में काम करते समय दीवार गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि मजदूर रामेश्वर प्रसाद मैहर रात को खान में झिरी मशीन से काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गया।