डेहरी: बाबूगंज में रालोजद के प्रदेश महासचिव के घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Dehri, Rohtas | Jan 27, 2024 डेहरी में बाबूगंज स्थित रालोजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी के घर मे आज आग लग गई बता दे की आग लगने से अफरातफरी मच गई |वही आनन फानन में किसी तरह स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी जब आग लगी तब उस वक्त घर की महिलाएं छत पर धूप में बैठे हुए थी |