कुटुंबा प्रखंड के ढूंढा गांव में रविवार को आयोजित शिव गुरु महोत्सव में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव शिष्यों और श्रद्धालुओं ने महादेव की आराधना और गुरु परंपरा की सीख को आत्मसात किया। महोत्सव के मुख्य वक्ता शिव शिष्य संजय कुमार ने कहा कि भगवान शिव अनादि काल से संसार के गुरु हैं। उन्होंने कहा कि शिव सत्यम, शिवम्, सुंदरम् का स्वरूप हैं।