शाहनगर: शाहनगर बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, सिस्टम घायल! अस्पताल में डॉक्टर नदारद, ₹800 की पर्ची के बाद मिली एंबुलेंस
आज सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे शाहनगर बस स्टैंड स्थित साप्ताहिक हॉट बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। केप्सूल और हाइवा वाहन के बीच फँसी एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में घायल युवक की पहचान रविन्द्र सिंह (28 वर्ष), पिता युवराज सिंह, निवासी भोसर के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर ब