सिराथू: एक ही रात में जवई पड़री गाँव के कई घरों में हुई लाखों रुपए की चोरी से इलाके में मचा हड़कंप
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गाँव के कई घरों में चोरी हो गई है।किसी जगह ताला तोड़कर कही नकब लगाकर हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार की सुबह जब सूचना इलाके में हुई तो पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।फॉरेंसिक टीम भी गांव पहुंची है जहाँ फिंगर सैम्पल लिया है, पुलिस ने कहा कि जल्द इन चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।