सीतामऊ: कचनार में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा, बारिश और हवा से गिरा पंडाल, देवी दरबार निरस्त
मंदसौर जिले के कचनारा में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन 8 जून से शुरू हुआ था भव्य कलश यात्रा एवं चुन्नी यात्रा एवं पोथी यात्रा के साथ जो की 14 जून तक यह आयोजन रखा गया था पर 13 जून शाम करीब 6 बजे हुई अधिक बारिश एवं तेज हवा के कारण पंडाल गिर गया जिस कारण से बड़ी घटना होती हुई टली है इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है,