उतरौला: उतरौला में शुक्रवार को दोपहर बाद हुई सावन की पहली झमाझम बारिश ने क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से राहत दी
उतरौला (बलरामपुर)। शुक्रवार की दोपहर बाद हुई सावन की पहली झमाझम बारिश ने क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, तो वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी उम्मीद से खिल उठे। सावन का आधा महीना बीत जाने के बावजूद अब तक बारिश न होने से खेतों में बुवाई अधर में लटकी थी और किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थीं।