सावर: चितिवास गांव में चाइनीज मांझे से दौड़ा करंट, पतंग उड़ा रहे दो बच्चे झुलसे, बचाने आई मां व दादी भी चपेट में आईं
चितिवास गांव में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया।प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारण 11 केवी हाईटेंशन लाइन से करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से झुलस गए।घायलो में 2 चचेरे भाई,उनकी मां व दादी शामिल हैं।सभी को नाजुक हालत में सावर से प्राथमिक उपचार के बाद केकड़ी जिला अस्पताल में रेफर किया।घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है।