बैतूल नगर: खेड़ी सांवलीगढ़ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया, केंद्रीय मंत्री ने हितग्राहियों को आवास में प्रवेश कराया
खेड़ी सांवलीगढ़ में आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके शामिल हुए,कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आज गृह प्रवेश कराया गया,वहीं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।