इंदौर: मेघदूत गार्डन चौपाटी विवाद मामले में दुकानदारों की हड़ताल जारी, नगर निगम ने 48 घंटे व दुकानदारों ने 7 दिनों की दी मोहलत
Indore, Indore | Jan 19, 2025 इंदौर के मेघदूत गार्डन के बाहर लगने वाली चौपाटी को लेकर विवाद अभी भी जारी है। पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर बैठे दुकान संचालकों ने फिर अपनी गुमटियां लगाने की कोशिश की। लेकिन नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमटियां हटवा दी। निगम ने दुकानदारों को 48 घंटे का समय दिया है, जिसके बाद यदि गुमटियां नहीं हटाई गईं, तो नगर निगम उन्हें नष्ट कर देगा।