सिल्ली: सिदरौल से कंटेनर चोरी करने वाले अपराधी को पुलिस ने कुटियातु चौक से दबोचा
Silli, Ranchi | Jun 16, 2024 सिदरौल से कंटेनर चोरी करने वाले दूसरे अपराधी बिरसा टूटी को पुलिस ने कुटियातु चौक से दबोच लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि बीते 16 मई को दो युवकों ने सिदरौल स्थित मां कलावती अस्पताल के पास एक कंटेनर को लेकर भागा था। उस वक्त कंटेनर चालक की तबीयत बिगड़ गई थी।