सरमेरा: सरमेरा के वार्ड 6 में बिजली न होने से नल जल बाधित, ग्रामीण परेशान
नालंदा जिला के सरमेरा बाजार के वार्ड संख्या 6 में बिजली नहीं रहने के कारण घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पंप संचालक मनोहर लाल ने बताया कि लगभग 400 घरों में इस पंप सेट से जलापूर्ति कराया जा रहा था ।अचानक बिजली गुल हो जाने से नल का जल बाधित हो गया है।