तिर्वा: ठठिया के उमगरा गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, कई बीघा जले, युवक पर आग लगाने का आरोप
Tirwa, Kannauj | May 3, 2025 कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के उमगरा गांव में गेहूं की पकी खड़ी फसल में एक युवक ने आरोप है आग लगा दी आग के विकराल रूप होने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एक युवक को पुलिस ने हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।