सरैयाहाट/हंसडीहा देवघर सड़क मार्ग एवं सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मरकुंडा काली मंदिर के समीप गुरुवार 7:00 पीएम को हंसडीहा से देवघर की ओर जा रहे बाइक में सवार दो लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से गिरकर आंशिक रूप से घायल हो गए घायल बाइक सवारों में झकसु राय समेत दो लोग शामिल हैं जो देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।