शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के भोड़सर गांव के उभरते क्रिकेटर अंकित यादव ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टाइगर ऑफ कोलकाता फ्रेंचाइजी ने मिनी निलामी में अंकित पर 6.5 लाख रुपए की बोली लगाकर उनके हुनर पर भरोसा जताया है। गुरुवार शाम इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।