मवाना: मवाना के गांव मीवा निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, जानकारी होने पर परिवार में मचा कोहराम
Mawana, Meerut | Jan 19, 2026 मवाना के गांव मीवा निवासी वीर सिंह पिछले 8 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है रविवार को वीर सिंह के बेटे ललितपाल उसकी पत्नी पिंकी और पोते आरव की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसकी जानकारी रविवार को शाम 5 बजे गांव में मिलते ही कोहराम मच गया।रविवार देर रात 10 बजे परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां हादसा हुआ वहीं सोमवार सुबह 10 बजे मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।