एटा: लड़की ले जाने के मामले में जैथरा पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही पीड़ित पिता पहुंचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
Etah, Etah | Feb 20, 2024 PS जैथरा के अंतर्गत कस्बा का रहने वाला एक पीड़ित परिवार आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित पिता ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया की शिकोहाबाद के एक युवक द्वारा उनकी लड़की को भगा ले जाया गया। मुकदमा लिखे हुए लगभग डेढ़ महीना का वक्त हो गया मगर पुलिस लगातार बहानेबाजी कर रही है। और किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की,जिसके बाद आज SSP आफिस पहुंचे