सिरोंज: वार्ड नंबर-2 में नाले के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर पार्षद ने CMO से की शिकायत, की ठेकेदार को हटाने की मांग
सिरोंज के वार्ड-2 में नए बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंज तक 500 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य डेढ़ साल से चल रहा है। इस दौरान मात्र 200 मीटर नाला ही बन पाया है। इसे लेकर भाजपा पार्षद रीना सचिन शर्मा ने नगरपालिका सीएमओ को लिखित शिकायत की है।