बेमेतरा: बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने लिया जायजा
मंगलवार को दोपहर 01 बजे बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान पहुंचे। जहां राज्योत्सव के तैयारियों का जायजा लिया है। वही तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है। इस दौरान बेमेतरा की संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग भी मौजूद थी।