भितरवार: सहारन गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
भितरवार नरवर मुख्य सड़क मार्ग स्थित सहारन गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल। जानकारी के अनुसार बाइक सवार पप्पू भितरवार की ओर से नरवर की और जा रहा था। तभी वह सहारन गांव के पास ही पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।