नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़ में एक घंटे की बारिश से जलभराव, सड़कों पर बहा पानी, जल्द शुरू होगी बुआई
नरसिंहगढ़ में रविवार को दोपहर 2:00 बजे मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। दोपहर के समय नरसिंहगढ़ में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी तेजी से बहने लगा और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जिला प्रशासन द्वारा 1 जूनसे 29 जून तक नरसिंहगढ़ में 207.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। आ