लाडपुरा: 132वां राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 में रामलीला का आयोजन, दशरथ का विलाप देख आंखें हुईं नम, पैर पखारकर गंगा पर कराई केवट ने
Ladpura, Kota | Sep 29, 2025 132वें राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 के तहत श्री राघवेंद्र कला संस्थान की ओर से श्रीराम रंगमंच पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रविवार व सोमवार की मध्य रात 12 बजे तक कलाकारों ने निषादराज राम मिलन, केवट संवाद, सुमंत्र का वापस जाना, दशरथ विलाप, श्रवण कुमार कथा, दशरथ स्वर्ग, कैकेई भरत संवाद, मंथरा का महल से निष्कासन और कैकेई परित्याग की लीला हुई।