तराना: अफवाहों से तराना में पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़, कई पंपों पर स्टॉक खत्म
Tarana, Ujjain | Mar 24, 2026 मगलवार दोपहर 2 बजे एलपीजी संकट के बाद अब तराना में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार रात से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई पंपों का स्टॉक खत्म हो गया और उन्हें समय से पहले बंद करना पड़ा। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला, जब हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।