करनाल: काछुआ शाहपुर रोड पर राइस मिल के केमिकल टैंक में मिली सिक्योरिटी गार्ड की डेड बॉडी ।पुलिस जांच में जुटी।
Karnal, Karnal | Aug 29, 2024 काछुआ शाहपुर रोड पर राइस मिल के केमिकल टैंक में सिक्योरिटी गार्ड की डेड बॉडी मिली । मौके पर पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पवन नाम का सिक्योरिटी गार्ड गायब है । सूचना पर मिल की तलाशी ली गई तो केमिकल के टैंक में डेड बॉडी मिली है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।