उदवंत नगर: प्रखंड कार्यालय के समीप बाइक ने महिला को मारी टक्कर, बाइक पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने किया ज़ब्त
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप पर बाइक ने महिला को टक्कर मार दिया जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को इलाज के लिए उदवंतनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।