ब्यौहारी: ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास कार डिवाइडर से टकराई, छह लोग घायल, कुंभ से लौटते समय हुआ हादसा
रेलवे स्टेशन के पास एक कार डिवाइडर के बीच में जा घुसी कार में सवार छह लोग घायल हुए हैं सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से सभी को छुट्टी मिल गई है। घटना की जानकारी लगते ही डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया,घटना सोमवार की सुबह 7:00 बजे की है।