अमाड़ी ग्राम में बोलेरो वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को मारी ठोकर एक की उपचार के दौरान हुई मौत
सोमवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के अमाड़ी ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आ गई वहीं आनन फानन में जिला अस्पताल में दोनों को दाखिल कराया गया जहां बरछेका ग्राम निवासी श्याम लाल 55 वर्षीय के उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।