हिलसा: हिलसा के व्यवहार न्यायालय कैंपस में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, हिलसा थाना से दिया जा रहा है नोटिस
Hilsa, Nalanda | Jul 4, 2024 आगामी 13 जुलाई को हिलसा के व्यवहार न्यायालय कैंपस में राष्ट्रीय लोक का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर गुरुवार को हिलसा थाना से उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जा रहा है ताकि वह राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने मामले का निष्पादन कर ले। हिलसा अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक बिजली समेत विभिन्न मामले का निष्पादन होगा।