सेन्हा: सेन्हा कंडरा पतरा में आगामी 17,18 और 19 मई को होगा आदिवासी समाज का पारंपरिक विशु सेन्दरा,22 पडहा कोटवार के लोग लेंगे भाग
लोहरदगा आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन में जिला पड़हा बेल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक विशु सेन्दरा के आयोजन पर चर्चा हुई। इस मे गुमला, सिसई, लातेहार, पलामू, रांची, लोहरदगा और गुमला जिला के पड़हा बेल के लोग इसमें शामिल होंगे।