रामपुर: गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट से समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को डूंगरपुर के एक मामले में किया गया बरी
Rampur, Rampur | Mar 21, 2024 समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को डूंगरपुर प्रकरण मामले में रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने इस मामले में आज़म खान सहित सभी आरोपीयो को बरी कर दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई आज़म खान की पेशी। गौरतलब है कि सपा शासनकाल में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाने के लिए जमीन को खाली कराया गया था जिसको लेकर सरकार बदलने के बाद मुकदमे दर्ज किए गए थे।