देेेवरिया: निबहीं-रुद्रपुर मार्ग पर हड़ही पुल के पास स्कूल वैन और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, 6 छात्र-छात्राएं और वैन का ड्राइवर घायल
Deoria, Deoria | Feb 1, 2025 देवरिया में शनिवार सुबह 8 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब रुद्रपुर नगर पंचायत स्थित आइडी एकेडमी की स्कूल वैन की स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। निबहीं-रुद्रपुर मार्ग पर हड़ही पुल के पास हुई इस दुर्घटना में वैन में सवार 11 बच्चों में से 6 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।घायल बच्चों में अंश,अंशिका,अतीश, श्रृष्टि, शिवम्, शिवांश, व चालक सोहन शर्मा अहलादपुर मरकडी निवासी है