मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से 10.380 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार।
आज 19 जनवरी को मुखबीर द्वारा मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मंदिर हसौद रिंग रोड नंबर 3 मोड के पास काला रंग के बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है ,पुलिस ने जाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी का नाम राम रतन तोमर जो सीहोर मध्य प्रदेश का रहने वाला है।