रैपुरा: ग्राम पंचायत रमगढ़ा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए पवई विधायक
Raipura, Panna | Jan 21, 2024 शाहनगर क्षेत्र में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत रमगढ़ा पहुंची। जहां उपस्थित पवई विधायक सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच शांति बाई, अशोक चौधरी, सचिव राघवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।