अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए का खौफ, गन्ने के खेत में दिखाई दिया तेंदुआ, मची दहशत, लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़े ग्रामीण
Amroha, Amroha | Dec 24, 2025 अमरोहा जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना फैली। तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए लोग घरों से निकल आए और कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही वन विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी